Home » चाचा-भतीजी के रिश्ते को किया कलंकित, छात्रा के साथ अनेकों बार बनाया शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो…
छत्तीसगढ़

चाचा-भतीजी के रिश्ते को किया कलंकित, छात्रा के साथ अनेकों बार बनाया शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो…

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में 9वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने चाचा-भतीजी के रिश्ते को कलंकित करते हुए छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि जान से मारने की धमकी देकर सगे चाचा ने लड़की के साथ अनेकों बार शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, फिर पता चला की लड़की गर्भवती हो गई है। इसके बाद पूरा मामला सामने आया है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।14 साल की लड़की से उसके ही चाचा निरापत बछाड़ ने कुछ महीने पहले जबरदस्ती रेप किया था। लड़की ने उसे रोका, मगर वह नहीं माना। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया था। ऐसे ही धमकी देकर वह लड़की से कई बार संबंध बनाता रहा। लड़की भी डर की वजह से चुप थी।
तबीयत बिगड़ने पर हुआ मामले को खुलासाकुछ दिन पहले लड़की की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गई। जहां पता चला की लड़की गर्भवती है। इस पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की। तब उसने रो-रोकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। पता चलने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
फरार होने से पहले हुआ गिरफ्तारपुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। मगर वह घर पर नहीं मिला। पुलिस को पता चला कि आरोपी घर से भागकर ट्रेन से कोलकाता जा रहा है। इस पर पुलिस ने स्टेशन जाकर भी तलाश की, लेकिन वो स्टेशन में भी नहीं मिला। इस बीच पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी बस से रायगढ़ की ओर किसी से बस से निकला है, जिसके बाद पुलिस ने बस का पीछा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।—-

Search

Archives