Home » हवा में झटका खाने लगी एयर इंडिया की फ्लाइट, मची अफरा-तफरी, कई यात्री घायल
दिल्ली-एनसीआर देश

हवा में झटका खाने लगी एयर इंडिया की फ्लाइट, मची अफरा-तफरी, कई यात्री घायल

थाइलैंड से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट 

नई दिल्ली। थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इससे विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ। विमान ने दिल्ली में सेफ लैंडिंग की। सभी यात्री और क्रू सुरक्षित विमान से उतर गए हैं।

ये घटना 4 अगस्त मंगलवार की है। कुछ यात्रियों और क्रू को हल्की चोटें आईं है। एहतियात के तौर पर उन्हें एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में जांच और इलाज के लिए ले जाया गया है। जिस विमान के साथ ये हादसा हुआ उसका नंबर एआई2379 है।

एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है और घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।

Search

Archives