Home » विराट कोहली की ऐतिहासिक उपलब्धि, वनडे में एक और बड़े रिकॉर्ड पर किया कब्जा
खेल

विराट कोहली की ऐतिहासिक उपलब्धि, वनडे में एक और बड़े रिकॉर्ड पर किया कब्जा

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 13 हजार रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली ने एक बार फिर वनडे क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे में कोहली ने इतिहास रच दिया।

वह वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम अपनी पारी के 13वें गेंद पर हासिल किया. इस उपलब्धि के साथ कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया।

विराट कोहली को वनडे में नंबर-3 पर 13 हजार रन पूरे करने के लिए इस मुकाबले में सिर्फ 12 रनों की जरूरत थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने पारी के 6.2 ओवर में यह उपलब्धि हासिल कर ली। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली अब तक 254 मैचों की 251 पारियों में 13 हजार रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 61.60 रहा है. उनके नाम इस क्रम पर 48 शतक और 69 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 12,662 रन बनाए थे। कोहली और पोंटिंग ही ऐसे दो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस क्रम पर 10 हजार से ज्यादा वनडे रन बनाए हैं।

वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचरनऔसतशतकअर्धशतक
विराट कोहली25413,00061.604869
रिकी पोंटिंग33512,66242.482974
कुमार संगकारा2439,74744.711866
जैक्स कैलिस2047,77445.721357
केन विलियमसन1436,50451.611344
बाबर आजम1256,05455.542032