कोरबा। अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण पर लगाम कसने के लिए खनिज विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। खनिज उड़नदस्ता दलों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सघन जांच की। इस दौरान अवैध रूप से रेत और मिट्टी का परिवहन कर रहे कुल 12 वाहनों को जब्त किया गया है। कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा है।
जब्त सभी 12 वाहनों को नियमानुसार सिविल लाइन थाना, रामपुर थाना, सर्वमंगला पुलिस चौकी, पाली थाना, हरदीबाजार थाना और खनिज जांच चौकी कटघोरा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रकरण दर्ज कर की जाएगी।







