Home » निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश : विजेता विद्यार्थियों को कलेक्टर-एसपी ने किया सम्मानित
कोरबा

निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश : विजेता विद्यार्थियों को कलेक्टर-एसपी ने किया सम्मानित

कोरबा। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विकासखंडवार विजेता विद्यार्थियों को कलेक्टर  कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

कोरबा विकासखंड से पम्पहाउस के आयुष केशरवानी (कक्षा 11वीं) ने प्रथम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के राजकुमार मरावी (कक्षा 12वीं) ने द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा की तानी राठौर (कक्षा 11वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पाली विकासखंड से शासकीय हाई स्कूल हरनमुड़ी की माही कश्यप (कक्षा 9वीं) प्रथम,  पाली की साक्षी पाली (कक्षा 9वीं) द्वितीय तथा शासकीय हाई स्कूल कोरबी की मनीषा पटेल (कक्षा 12वीं) तृतीय रहीं।

कटघोरा विकासखंड से शासकीय हाई स्कूल विजयनगर की अनुष्का अनंत प्रथम, हिन्दी माध्यम ढेलवाडीह की पवित्रवती कोल द्वितीय तथा गोपालपुर की उमा देवांगन तृतीय रहीं।

पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड से  पोड़ी-उपरोड़ा की संध्यावती आमोर्ज (कक्षा 12वीं) प्रथम,  सिंघिया की साक्षी सारथी (कक्षा 10वीं) द्वितीय तथा गुरसिया की दीपमाला सिदार तृतीय रहीं।

करतला विकासखंड से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा की नीलिमा चौहान प्रथम तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरेली की रश्मि मिरी द्वितीय स्थान पर रही। विद्यार्थी आयुष केशरवानी ने सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन के संबंध में अपनी बात रखी।

इस दौरान निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ  प्रतीक जैन, जिला शिक्षा अधिकारी  टी पी उपाध्याय डीएमसी  बल्लभ दास वैष्णव सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Search

Archives