Home » सर्चिंग पर निकले जवानों ने तीन नक्सली को किया गिरफ्तार, आठ किलो आईईडी, वॉकी-टॉकी जब्त
छत्तीसगढ़

सर्चिंग पर निकले जवानों ने तीन नक्सली को किया गिरफ्तार, आठ किलो आईईडी, वॉकी-टॉकी जब्त

कांकेर। कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों में दो हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं। इनके ऊपर 16 लाख रुपये का इनाम है। जवानों ने इनके कबजे से आठ किलो का आईईडी, वॉकी-टॉकी और अन्य समान जब्त किए हैं।

पुलिस ने के अनुसार बीएसएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम केसोकोडी, गट्टाकाल, गोमे की ओर सर्चिंग के लिए निकली थी। इस दौरान जवानों को देख केसोकोडी पहाड़ी जंगल में मौजूद तीन लोग भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए नक्सलियों में पीलू राम आंचला उत्तर बस्तर डिवीजन कंपनी नंबर-5 सेक्शन-ए में डिप्टी कमांडर है। रमेश पुनेम उर्फ बुधरु सदस्य है और पुनऊ राम मंडावी जनमिलिशिया सदस्य है। पीलू राम और रमेश पुनेम पर आठ-आठ लाख। रुपये का इनाम घोषित है। पीलू राम आंचला उर्फ सालिक आईईडी एक्सपर्ट है। वह जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट किया करता था। उसकी निशानदेही पर चिलपरस मार्ग से आठ किलो का आईईडी बम व बिजली वायर बरामद किया गया। वहीं नक्सली रमेश पुनेम बीजापुर में सीसी मेंबर कोसा का गनमैन भी रह चुका है

Search

Archives