बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रतनपुर में हुई घटनाओं के परिप्रेक्ष में भाजपा के रतनपुर नगर पालिका पार्षद हकीम मोहम्मद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने हकीम मोहम्मद के नाम पत्र प्रेषित कर 7 दिनों के भीतर उनसे अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। उन्हें पार्टी से निलंबित करने की सूचना दे दी गई है। केदार कश्यप ने इस पत्र में लिखा है कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के द्वारा रतनपुर की घटनाओं के मद्देनजर दिए गए निर्देश के तहत वे यह कार्रवाई कर रहे हैं। केदार कश्यप महामंत्री प्रदेश भाजपा ने रतनपुर नगर पालिका के पार्षद हकीम मोहम्मद से 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण जवाब मांगा है और उन्हें चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर अथवा जवाब न मिलने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।—-







