Home » फिल्म ‘ओह माय डॉग’ का गाना ‘छोटा बच्चा…’ हुआ रिलीज, बाल कलाकार जमकर थिरके
मनोरंजन

फिल्म ‘ओह माय डॉग’ का गाना ‘छोटा बच्चा…’ हुआ रिलीज, बाल कलाकार जमकर थिरके

‘ओह माय गॉड’ फेम निर्देशक अमित राय की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ कुछ दिनों में रिलीज होगी। इस फिल्म में हिट गाने ‘छोटा बच्चा जान के हमको ना समझाना रे…’ भी शामिल किया गया है। इस गाने में फिल्म के बाल कलाकार कमाल का डांस कर रहे हैं।

गाने को दिया गया है माॅडर्न ट्विस्ट  :  डायरेक्टर अमित राय की अगली फिल्म है ‘ओह माय डॉग’ में ‘छोटा बच्चा जान के…’ गाने को मॉडर्न ट्विस्ट दिया गया है। फिल्म की कहानी बच्चों और डॉग की दोस्ती पर है तो गाने में भी बच्चे डांस रहे हैं, वहीं दो डॉग्स भी दिखाई दे रहे हैं। यह गाना टिप्स ने अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफाॅर्म पर साझा किया है।
कब रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म ‘ओह माय डॉग’ पहले 31 जुलाई को रिलीज हो रही थी लेकिन बड़ी फिल्मों के आगे पर्याप्त थिएटर स्क्रीन ना मिलने के कारण मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया। अब यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल, विजय मिश्रा और सुलाख्याना बरुआ जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में 250 से ज्यादा डॉग्स भी नजर आएंगे।

Search

Archives