Home » नींद और ब्लड प्रेशर का गहरा कनेक्शन : बीपी कंट्रोल करना चाहते हैं तो अच्छी नींद जरूरी
स्वास्थ्य

नींद और ब्लड प्रेशर का गहरा कनेक्शन : बीपी कंट्रोल करना चाहते हैं तो अच्छी नींद जरूरी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप टाइम-टाइम पर भोजन करते हैं, पर क्या आप जानते हैं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी अच्छा भोजन है उतनी ही जरूरी नींद भी है। अगर आप हेल्दी खाना खाते हैं लेकिन भरपूर और अच्छी नींद नहीं लेते तो इसका सेहत पर बुरा असर होगा।

खासतौर से युवाओं में नींद की कमी के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए नींद से जुड़ी आदतें कोई मामूली बात नहीं हैं, इसका असर दिमाग, शरीर और मन पर पड़ता है। अच्छी नींद आपको फिजिकली और मेंटली स्वस्थ और तरोताजा बनाने में मदद करती है। इससे आपके शरीर में ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

एक्सपर्ट बताते हैं कि नींद कैसे ब्लड प्रेशर पर असर डालती है। जब आप कम सोते हैं तो शरीर में तनाव और हार्मोन का संतुलन बिगड़ने लगता है। इससे रक्तचाप (BP) बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं तनाव हार्मोन बढ़ने से दिल की धड़कन तेज होने लगती है और ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है।

अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं मिलती या नींद की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती, तो आपका ब्लड प्रेशर इससे बढ़ सकता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की मरीज हैं और अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं तो इससे चुपचाप और धीरे-धीरे समय के साथ हार्मोन, हृदय गति और रक्त वाहिकाओं के कार्य को प्रभावित कर सकता है।

नींद पूरी न होने के लक्षण :  रात में नींद पूरी नहीं होने पर शरीर संकेत देने लगता है। नींद की कमी होने पर सुबह आपको उठने के बाद आलस रहेगा और सुस्ती महसूस होगी। इसके अलावा अगर आपको सुबह जागने के बाद आंखों में भारीपन, आंखें लाल होना या सिरदर्द रहता है तो समझ लें कि नींद अच्छी नहीं है। रातभर सोने से बाद भी शरीर रिलेक्स नहीं है और सुबह उठने के बाद बेचैनी जैसी महसूस हो रही है तो समझ लें नींद अच्छी नहीं आई।

 

डिस्क्लेमरयह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Search

Archives