Home » सेहत का खजाना है पान का पत्ता, जान लीजिए इसके जबरदस्त फायदे
स्वास्थ्य

सेहत का खजाना है पान का पत्ता, जान लीजिए इसके जबरदस्त फायदे

पान से आप सभी परिचित हैं। बच्चे-बच्चे भी पान खाना बहुत पसंद करते हैं, लेकिन पान खाने वाले कई लोग इसके फायदे के बारे में नहीं जानते हैं। आज हम आपको पान के जबरदस्त फायदे बताने वाले हैं।

भारतीय खानपान में कई ऐसी चीजें शामिल हैं, जो स्वाद और सेहत का खजाना होते हैं। पान इन्हीं में से एक है, जो न सिर्फ अपने स्वाद, बल्कि अपने आध्यामिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। हजारों साल पुराने इस पत्ते (health benefits of paan) का जिक्र कई प्राचीन और धार्मिक ग्रंथों में मिलता है।

अपना धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के अलावा के यह अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए भी मशहूर है। सदियों से पान का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधी के रूप में किया जा रहा है। साथ ही यह सेहत को दुरुस्त बनाने के अलावा कई बीमारियों में राहत भी देता है।

दर्द से छुटकारा दिलाए :  अगर आप किसी तरह के दर्द से परेशान हैं, तो पान के पत्ते इससे राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। दर्द वाले हिस्से या चोट पर इसका पेस्ट या पत्ता लगाने से दर्द कम होता है। साथ ही पान के पत्तों का रस पीने से अंदरूनी दर्द भी कम होता है।

ओरल हेल्थ बनाएं रखे :  पान के पत्ते ओरल हेल्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं। रोजाना एक छोटा पत्ता चबाने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिल सकती है, जो खराब गंध, कैविटी, प्लाक और दांतों की सड़न का कारण बनते हैं।

पानी की कमी दूर करे :  पान के पत्तों में नमी अच्छी खासी मात्रा में पाई जाती है और इसमें फैट-कैलोरी कम होती है, जिससे यह शरीर में  पानी की कमीदूर करने में मदद करता है।

वजन घटाने में मददगार :  वेट लॉस के लिए काफी बढ़िया माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो पान के पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं। यह शरीर की चर्बी को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

पाचन में करे सुधार  :  आमतौर पर पान को खाने के बाद खाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पान पाचन बेहतर करने में मदद करते हैं। इसके पत्ते मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं और हमारी आंतों को जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करने के मदद करते हैं, जिससे हमारा पेट स्वस्थ रहता है। 

इन बातों का रखें ख्याल 

तंबाकू और सुपारी से बचें: अगर पान में तंबाकू, चूना अत्यधिक मात्रा में, या सुपारी मिलाई जाए, तो यह सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इससे मुंह के कैंसर, दांतों के खराब होने और मसूड़ों की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

मीठे पान का अधिक सेवन: बाजार में मिलने वाले मीठे पान में चाशनी, रंग और एक्स्ट्रा चीनी बहुत ज्यादा होती है, जो वजन बढ़ा सकती है और शुगर के मरीजों के लिए सही नहीं है।

डिस्क्लेमरयह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Search

Archives