Home » अब डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा लेंगे हिस्सा, अरशद नदीम और रूमेश पथिरागे से होगा सामना
खेल

अब डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा लेंगे हिस्सा, अरशद नदीम और रूमेश पथिरागे से होगा सामना

दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा 21 अगस्त को लॉज़ेन में होने वाली वांडा डायमंड लीग मीट में पुरुषों के जैवलिन थ्रो इवेंट में हिस्सा लेंगे, जिसमें हाल के वर्षों के सबसे मज़बूत खिलाड़ी शामिल होंगे। 3 अगस्त को आयोजकों ने इस बात की पुष्टि की। एथलेटिसिमा के नाम से जानी जाने वाली इस प्रतियोगिता में नीरज चौथी बार खेलते हुए नजर आएंगे। हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल करने के बाद नीरज अब इस टूर्नामेंट के जरिए अपनी पुरानी और बेहतरीन फॉर्म में वापस लौटने की पूरी कोशिश करेंगे।

लॉजेन डायमंड लीग में कई अनुभवी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा : इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम भी हिस्सा लेंगे, जिससे फैंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। उनके अलावा, दो बार के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के थॉमस रोहलर और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशॉर्न वालकोट जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी जैवलिन थ्रो में मैदान में अपना दम दिखाते हुए नजर आएंगे।

दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे थे नीरज चोपड़ा :  लॉजेन डायमंड लीग इस साल नीरज चोपड़ा का तीसरा बड़ा मुकाबला होगा। इससे पहले जून में हुई दोहा डायमंड लीग में वे चौथे नंबर पर रहे थे और फिर कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। गंभीर चोट की वजह से लंबे समय तक खेल से दूर रहने और टोक्यो में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद आराम लेने के बाद नीरज ने इस साल मैदान पर वापसी की है। इस पूरे सीजन में उनका सबसे शानदार प्रदर्शन ग्लासगो के कॉमनवेल्थ गेम्स में ही देखने को मिला है।

लॉजेन डायमंड लीग 2026 जैवलिन थ्रो एंट्री लिस्ट

  • एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)
  • अरशद नदीम (पाकिस्तान)
  • कर्टिस थॉम्पसन (USA)
  • जाकुब वाडलेच (चेकिया)
  • जूलियन वेबर (जर्मनी)
  • केशॉर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो)
  • नीरज चोपड़ा (भारत)
  • रुमेश पथिरागे (श्रीलंका)
  • साइमन वीलैंड (स्विट्जरलैंड)
  • थॉमस रोहलर (जर्मनी)

Search

Archives

    Featured