Home » रेलवे स्टेशन पर घूमता मिला कपल, पुलिस से बोले- भाई बहन हैं… सच्चाई जान सब रह गए दंग
उत्तर प्रदेश

रेलवे स्टेशन पर घूमता मिला कपल, पुलिस से बोले- भाई बहन हैं… सच्चाई जान सब रह गए दंग

मथुरा। महाराष्ट्र के किशोर किशोरी को मथुरा जंक्शन में आरपीएफ ने पकड़ लिया। पहले तो दोनों ने आरपीएफ को चकमा देने का प्रयास किया कि वे भाई-बहन हैं और यहां दर्शन करने आए हैं, लेकिन आरपीएफ को संदेह हो गया। आरपीएफ ने जांच की तो पता चला कि किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट महाराष्ट्र के नासिक जिले में दर्ज है। दोनों को आरपीएफ ने पकड़ लिया। इसके बाद बाल कल्याण समिति भेज दिया। इसके बाद परिजनों के साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस को भी सूचना दी।

Search

Archives