Home » ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिग को जबलपुर से सकुशल किया गया बरामद
कोरबा

ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिग को जबलपुर से सकुशल किया गया बरामद

कोरबा। बालको पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिक को जबलपुर से सकुशल वापस लाने में सफलता हासिल की है। 1 सितंबर को शाम के वक्त बालको नगर के सेक्टर 4 के दो नाबालिक अचानक लापता हो गए थे। सूचना पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 463/23 में धारा 363 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए बालको थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद खूंटे के निर्देशानुसार खोजबीन शुरू की गई।

इसी बीच पुलिस को दोनों नाबालिक बच्ची की जबलपुर जिले के गोरखपुर थाना अंतर्गत सदर एरिया में देखे जाने की सूचना मिली। जिस पर बालको थाना प्रभारी ने अपनी टीम जबलपुर के लिए रवाना किया। उक्त स्थान से दोनों नाबालिक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Search

Archives