Home » दो महिला की मौत के बाद मुख्य वन संरक्षक व वन मंडल अधिकारी ने किया हाथी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
कोरबा

दो महिला की मौत के बाद मुख्य वन संरक्षक व वन मंडल अधिकारी ने किया हाथी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

कोरबा/कटघोरा। रविवार को केंदई वन परिक्षेत्र के चोटिया में हाथियों ने दो महिला को मौत के घाट उतार दिया था। इसे लेकर मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर एवं वन मंडल अधिकारी कटघोरा द्वारा केंदई रेंज के सुदूर हाथी प्रभावित क्षेत्र कोदवारी, डांगबोरा, खड़पड़ी ग्रामों का भ्रमण किया। ग्रामीणों को हाथी से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी गई। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक द्वारा हाथी नियंत्रण कक्ष परला तथा निर्माणाधीन ऐलीफेंट रेस्क्यू सेंटर खड़पड़ी का निरीक्षण किया गया।

0 तीन टुकड़ों में बंटा दल

जानकारी मिली है कि क्षेत्र के जंगल में 45 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। दल अब तीन टुकड़ियों में बंट गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वहीं रेंज में कुल 18 कर्मचारी हाथियों की निगरानी में लगे हुए हैं। हाथियों के दल ने अब कटघोरा वन मंडल को अपना स्थाई ठिकाना बना लिया है। वन मंडल पसान, केंदई, एतमा नगर, जटगा में हाथियों का दल पिछले साल भर से डेरा जमा रखा है। एक ही स्थान में रहने वाले हाथी अब तीन टुकड़ियों में बंट गए हैं। पहला दल अभी पसान के जलके बीट में देखा गया हैं। इस दल में 13 हाथी शामिल हैं। दूसरा दल जटगा के कोलपतरा में 14 और तीसरा एतमानगर रेंज में 18 हाथी शामिल हैं।

Search

Archives