Home » रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र 2 में नहीं होंगी दीपिका पादुकोण, टीम ने की पुष्टि
मनोरंजन

रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र 2 में नहीं होंगी दीपिका पादुकोण, टीम ने की पुष्टि

रणबीर कपूर की आगामी फिल्मों में ब्रह्मास्त्र 2 भी शामिल है, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। पिछले दिनों रिपोर्ट्स में कहा गया कि दीपिका पादुकोण इस परियोजना का हिस्सा हो सकती हैं। उन्हें फिल्म में अमृता की भूमिका के लिए लेने का विचार चल रहा है। हालांकि, इन अटकलों और फैंस के उत्साह पर पानी फिर गया है, क्योंकि अभिनेत्री फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर दीपिका की टीम द्वारा की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका के प्रवक्ता ने ब्रह्मास्त्र 2 में उनकी कथित कास्टिंग को लेकर चल रही अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा, दीपिका पादुकोण के ब्रह्मास्त्र 2 का हिस्सा होने या किसी भी रूप में इस परियोजना से जुड़े होने की सभी हालिया खबरें असत्य हैं।

उनके कथन ने अटकलों पर विराम लगा दिया, लेकिन उन लोगों को झटका दिया है, जो दीपिका और रणबीर को पर्दे पर एक साथ देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे। खबर है कि सैयारा अभिनेत्री अनीत पड्डा से फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, अनीत को ब्रह्मास्त्र 2 में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए संपर्क किया गया है। बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। बता दें कि रणबीर अभिनीत ब्रह्मास्त्र 2 में आलिया भट्ट भी अपने किरदार में वापसी करेंगी।

Search

Archives