Home » सूने मकान में चोरों का धावा, नकदी समेत लाखों के जेवरात पार
कोरबा

सूने मकान में चोरों का धावा, नकदी समेत लाखों के जेवरात पार

रायपुर। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। चोरों ने बीती रात्रि एक सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया है। शनिवार को शातिर चोरों ने आमानाका थाना क्षेत्र निवासी ठेकेदार के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। गिरोह ने लाखों के सोने-चांदी समेत नकदी रकम पर हाथ साफ कर दिया है। आरोपियों ने 10 तोला सोना सहित 6 लाख से ज्यादा की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में आमानाका थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आमानाका इलाके के पंचधाम मंदिर के पास ठेकेदार सौरभ मिश्रा के घर चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। प्रार्थी के बयान के आधार पर सौरभ शादी में प्रयागराज गए हुए हैं। उनके ससुर दिलीप तिवारी जो जिला सहकारी बैंक में क्लर्क हैंए उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया है। श्री तिवारी ने बताया कि सौरभ मिश्रा अपनी मां के साथ 8 फरवरी को प्रयागराज शादी में गए हैं। घर से 10 तोला सोने के जेवर और 70 हजार रुपये नगदी रकम चोरी हुई है। चोरी गए सामानों में सोने के जेवरए टॉप्स 4 जोड़ीए कंगन चार नगए मांग टिका एक नगए अंगूठी दो नगए सोने की चैन एक नग कुल वजन करीबन 10 तोलाए चांदी के पायल दो जोड़ी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। सौरभ के आने के बाद यह रकम और बढ़ सकती है।
शिकायतकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि छोटी बच्ची होने के कारण सौरभ पत्नी और बेटी को अपने साथ लेकर नहीं गए थेए वह घर में ताला बंद कर मायके समता कालोनी आ गई थी। बताया जाता है कि जिस घर में चोरी हुई है वहां घर के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है लेकिन जांच में वह खराब पाया गया। वहीं कैंपस के दूसरे कैमरे में एक बाइक में दो युवक दिखाई दे रहे हैं जो लगभग साढ़े 8 बजे आते हुए दिख रहे हैं लेकिन कैमरे में भी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं सीएसपी मयंक गुर्जर के अनुसार चोरी की घटना की जानकारी मिली है। आमानाका और क्राइम ब्रांच की टीम चोरों की पता-तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Search

Archives