महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बॉलिंग की और पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में टीम इंडिया ने 8.4 ओवर में 7 विकेट रहते इस टारगेट को हासिल कर लिया।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी की बात करें तो टीम की तरफ से सिर्फ दो बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर में रन बनाने में कामयाब रही। वहीं चार बल्लेबाज को खाता भी नहीं खोल पाए। पाकिस्तान की ओर से शावल जुलफिकर ने सबसे ज्यादा 14 और मुनीबा अली ने 13 रन बनाए। भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को दो और शेफाली वर्मा को एक विकेट मिला।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात करें तो शैफाली वर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 6 गेंदों में 12 रन बनाए। वहीं स्मृति मंधाना ने 11 गेंदों में 9 रन की पारी खेली। प्रतिका रावल 4 रन बनाकर आउट हुई। अंत में हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की जोड़ी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटी। कप्तान हरमन ने 18 गेंदों में 18 रन बनाए, वहीं दीप्ति शर्मा 14 बॉल पर 12 रन बनाकर नाबाद लौटी। पाकिस्तान की तरफ से तीनों विकेट फातिमा सना ने लिया।
भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ पुराना रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। जारी एशिया कप में टीम इंडिया पहले ही हांगकांग और थाइलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी। वहीं पाकिस्तान ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें एक में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने इस एशिया कप में अपना विनिंग मोमेंटम बरकरार रखा है।







