Home » निरीक्षक अश्वनी राठौर व आरक्षक ओम प्रकाश निराला किए गए सम्मानित
कोरबा

निरीक्षक अश्वनी राठौर व आरक्षक ओम प्रकाश निराला किए गए सम्मानित

कोरबा। बेहतर पुलिसिंग के लिए निरीक्षक अश्वनी राठौर व आरक्षक ओम प्रकाश निराला को सम्मानित किए गए हैं। पुलिस रेंज मुख्यालय बिलासपुर के सभागृह में आईजी बिलासपुर बद्री नारायण मीणा ने समीक्षा बैठक आयोजित की थी। इसमे रेंज के सभी 8 जिले बिलासपुरए कोरबाए जांजगीर.चांपाए रायगढ़ए मुंगेलीए सक्तीए सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं गौरेला.पेंड्रा.मरवाही के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे। बैठक में आईजी ने पुलिसिंग में कसावटए आरोपियों की गिरफ्तारी कर अपराधियों में डर का माहौलए विवेचना में गंभीरताए असामाजिक तत्वए जुआ.सट्टाए एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आईजी बिलासपुर ने रेंज के प्रत्येक जिलों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 अधिकारी. कर्मचारी को सम्मानित किया। आईजी मीणा एवं कोरबा एसपी उदय किरण ने कोरबा से कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौर एवं आरक्षक ओम प्रकाश निराला को बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रशस्ति पत्र देकर आगे भी अच्छी पुलिसिंग कार्य करने प्रोत्साहित किया।

Search