Home » 6 साल से फरार चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर ओडिशा से गिरफ्तार, घंटाघर में खोला गया था शाखा कार्यालय
कोरबा

6 साल से फरार चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर ओडिशा से गिरफ्तार, घंटाघर में खोला गया था शाखा कार्यालय

कोरबा। 6 साल से फरार चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल दाखिल करा दिया है। पुलिस ने बताया कि चिटफंड कंपनी ग्रीन इंडिया मल्टी स्टेट मेंबर्स क्रेडिट ऑपरेटिव सोसायटी धरमानगर, फोरलेन ब्रम्हपुर-2 उड़ीसा में संचालित है। कोरबा जिले में शाखा का कार्यालय घंटाघर भारतीय स्टेट बैक के ऊपर खोला गया था। कंपनी को उड़ीसा राज्य का होना बताकर मई 2012 से नवंबर 2013 तक नियमित रूप से संचालित किया गया।इस दौरान रिकरिंग डिपोजिट ग्रीन विकास डेली डिपोजिट, फिक्स डिपोजिट स्कीम (ग्रीन बचत), मंथली इनकम रोजगार, हाफ ईयर इनकम स्कीम, कवार्टली इनकम स्कीम का प्रलोभन देकर लोगों से रकम निवेश करवाया गया। जब निवेशकों को रुपए देने की बारी आई कंपनी के अधिकारी बोरिया बिस्तर समेटकर भाग निकले। इसकी शिकायत निवेशकों ने पुलिस से की थी। शिकायत की भनक लगते ही प्रकरण का मुख्य आरोपी व कंपनी का डायरेक्टर प्रदीप कुमार सिंह पिता राजेन्द्र सिंह निवासी बरहमपुर गंजाम (उडीसा) फरार हो गया। सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने उड़ीसा से डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल दाखिल करा दिया है।

Search