Home » बिलासपुर हिंसा : पांच और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, अब तक 29 दबोचे गए
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

बिलासपुर हिंसा : पांच और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, अब तक 29 दबोचे गए

बिलासपुर। पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर खपरगंज इलाके में हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन आरोपियों का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला। मामले में अब तक दोनों पक्षों के कुल 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को गिरफ्तार पांचों आरोपी तिफरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें सन्नी ध्रुव(18), दुर्गेश पूरी गोस्वामी उर्फ गोगा(19), अभिजीत नेताम उर्फ निखिल नेताम(19),  करण कश्यप उर्फ बडू (23) और कन्हैया मरावी उर्फ मोटू(19) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद इनका जुलूस निकाला।
मुख्य आरोपी की तलाश तेज :  घटना के दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी ठाकुर रामसिंह की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस उसके घर के अलावा रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के यहां भी पहुंच रही है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित स्थान की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

Search