Home » मैनेजर के पीए पर भरोसा कर पत्नी को भेजा था साथ, सूने स्थान पर धमकी देकर किया दुष्कर्म, भेजा गया जेल
कोरबा

मैनेजर के पीए पर भरोसा कर पत्नी को भेजा था साथ, सूने स्थान पर धमकी देकर किया दुष्कर्म, भेजा गया जेल

कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना में पदस्थ एरिया पर्सनल मैनेजर (एपीएम) के पर्सनल असिस्टेंट (पीए) एसके सारथी को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया है। आरोपी एसके सारथी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।घटना 5 फरवरी 2023 की है। उक्त एसईसीएल कर्मचारी संतोष कुमार सारथी, पीड़िता और उसका पति किसी काम से एक साथ रायगढ़ गए हुए थे। वहां से काम निपटाकर तीनों वापस कोरबा लौट रहे थे। इसी बीच पति किसी काम से रास्ते में उतर गया और पत्नी को घर तक छोड़ने के लिए संतोष के साथ भरोसे में भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि संतोष सारथी ने रास्ते में सुनसान स्थान पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। कोतरा रोड थाना में पीड़िता ने 7 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई। संतोष कुमार सारथी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 72/23 पर धारा 376, 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में रायगढ़ से कुसमुंडा पहुंची थी। कुसमुंडा पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके निवास पर दबिश दी गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार संतोष ने 9 फरवरी को रायगढ़ पहुंचकर समर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया है।

Search