Home » कोरबा में एसीबी की एंट्री: 40 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड -2 के बाबू मिश्रा को रंगे हाथ पकड़ा
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा में एसीबी की एंट्री: 40 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड -2 के बाबू मिश्रा को रंगे हाथ पकड़ा

तुमान में चल रहे सुशासन तिहार समाधान शिविर में कार्रवाई

कोरबा। जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के तुमान में चल रहे सुशासन तिहार समाधान शिविर में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक ग्रेड-2 बाबू प्रदीप मिश्रा को रंगे हाथों दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल से उनकी जीपीएफ पासबुक में कटौती की एंट्री करने के एवज में 40 हजार रुपये की घूस मांगी गई थी। तुमान के शिविर में रकम देने के लिए बुलाया गया था, जहां बिलासपुर एसीबी के डीएसपी अजीत सिंह की टीम ने शिविर में अचानक दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। इस कार्रवाई के दौरान शिविर में खलबली मची रही।

पकड़े गए कर्मचारी को कोषालय विभाग में रखकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदीप मिश्रा पर वित्तीय अनियमितता को लेकर पहले भी कार्रवाई हो चुकी थी, इसके बावजूद वे विभाग में जमे हुए थे। इस कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले में अन्य लोगों से भी पूछताछ की संभावना जताई जा रही है। उनकी आर्थिक अपराध के मामले में आदत सुधरने का नाम नहीं ले रही है।

Search

Archives