Home » रक्षाबंधन 2026 : राखी की थाली में जरूर रखें ये 5 खास चीजें, रिश्ते में बनी रहेगी खुशहाली
धर्म

रक्षाबंधन 2026 : राखी की थाली में जरूर रखें ये 5 खास चीजें, रिश्ते में बनी रहेगी खुशहाली

राखी के साथ-साथ पूजा थाली में कुछ अन्य शुभ चीजें जरूर रखनी चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों के साथ राखी बांधने और पूजा करने से रिश्ते में प्रेम, सुख और खुशहाली बनी रहती है।

28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी तरक्की, लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी बहन की रक्षा का वचन देते हुए उसे उपहार भेंट करता है।  शास्त्रों में रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना गया है। वहीं, हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से लेकर पूजा की थाली सजाने तक की विशेष मान्यता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राखी की थाली में राखी के साथ कुछ शुभ चीजें जरूर रखनी चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों के साथ राखी बांधने और पूजा करने से भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, सुख और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही, घर में सकारात्मकता और शुभता का संचार होता है। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन के दिन राखी की थाली में किन-किन चीजों को रखना शुभ माना जाता है।

रक्षाबंधन 2026 के तीन खास मुहूर्त

  • 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
  • दूसरा-सुबह 7 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट तक।
  • तीसरासुबह 9 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।

 

राखी
राखी की थाली में सबसे पहले राखी जरूर रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई की कलाई पर राखी बांधते समय बहन उसकी सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती है।

रोली
राखी की थाली में रोली या कुमकुम जरूर रखें। राखी बांधने से पहले भाई के माथे पर रोली या कुमकुम से तिलक किया जाता है। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती हैं।

चावल
तिलक लगाने के बाद भाई के माथे पर अक्षत यानी चावल भी लगाएं। अक्षत को समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

दीपक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राखी की थाली में दीपक रखना और उसे जलाना शुभ माना जाता है। राखी बांधने के बाद दीपक से भाई की आरती करें।

मिठाई
राखी बांधने के बाद बहन अपने भाई का मुंह मीठा कराती है। ऐसे में थाली में कुछ खास मिठाई को शामिल कर सकते हैं। इससे प्रेम और मिठास रिश्तों में बढ़ता है।

 

डिस्क्लेमर :  उक्त लेख धार्मिक आस्था व लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए  Today Studio उत्तरदायी नहीं है।

Search