Home » वज्रपात से दो डंपरों के टायर हुए ब्लास्ट, ग्लास के परखच्चे भी उड़े
कोरबा

वज्रपात से दो डंपरों के टायर हुए ब्लास्ट, ग्लास के परखच्चे भी उड़े

कोरबा। प्रदेश के साथ ही जिले में भी बारिश का दौर जारी है। आकाशाीय बिजली गिरने से प्रदेश के कई जगह जान-माल की भी हानि हुई है। बीती रात एसईसीएल की दीपका खदान के भीतर खड़ी वाहनों पर बिजली गिरी।

दीपका एक्सपेंशन के डंपर यार्ड में खड़े वाहनों पर वज्रपात होने से प्रबंधन को काफी नुकसान हुआ है। आकाशीय बिजली की तीव्रता इतनी अधिक थी कि 240 टन क्षमता वाले दो डंपरों के टायर सहित ग्लास के परखच्चे उड़ गए और पास में ही खड़ा कैंपर वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि डंपर का टायर फटने से कैंपर वाहन उसकी चपेट में आ गया। फिलहाल घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।

Search

Archives