जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजीव गांधी चौक स्थित एक घर के सामने से ट्रैक्टर की चोरी कर ली गई थी। बलौदा पुलिस ने आरोपी को वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कमल किशोर गुप्ता ने बलौदा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घर के सामने से ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 11 एएफ 6761 की चोरी किसी अज्ञात ने कर ली है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि 3 सितंबर को घर के बाहर से ट्रैक्टर की चोरी कर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस जांच में पता चला कि ट्रैक्टर की चोरी बेलंदीयडीह निवासी रमेश सिंह ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया गया है।







