जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खिसोरा में 21 वर्षीय युवक का शव खेत की मेड़ पर पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उदय कुमार कश्यप के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलने पर नवागढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल फोन और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।







