Home » दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, वाहनों के परखच्चे उड़े, दोनों वाहन के चालक की मौत, दो घायल
छत्तीसगढ़ • रायपुर

दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, वाहनों के परखच्चे उड़े, दोनों वाहन के चालक की मौत, दो घायल

जांजगीर-चांपा। दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत की खबर सामने आ रही है। हादसे में दोनों वाहन के चालकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। भीषण हादसा हथनेवरा बिर्रा रोड पर सुबह के समय हुआ है। इस हादसे में दोनों वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। इस भीषण हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में घायल दो लोगों को चांपा स्थित बीडीएम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है।

Search