Home » एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास, पावर हाउस चौक का मामला
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास, पावर हाउस चौक का मामला

बिलासपुर। एसबीआई के एटीएम को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया, लेकिन काटने में असफल रहे। एजेंसी के कर्मचारी ने इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। तोरवा पावर हाउस चौक में एसबीआई का एटीएम स्थापित किया गया है। 18 मई को ट्रांजेक्शन सालूशन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी एटीएम में रकम डालने पहुंचे तो उन्हंे घटना की जानकारी हुई। कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि विगत रात्रि चोरों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने का प्रयास किया है। चोरों की इस हरकत से एटीएम कैश वाल्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। एटीएम बूथ में लगे तीन कैमरे भी तोड़कर चोर अपने साथ ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Search

Archives