मशहूर क्विज शो ‘केबीसी18’ के एपिसोडस के दौरान होस्ट और अभिनेता अमिताभ बच्चन खुद से जुड़ी कई बातें दर्शकों के साथ शेयर करते हैं। हालिया एपिसोड में उन्होंने ब्लॉग लिखने और उस पर आने वाले कमेंट्स के बारे में काफी कुछ कहा। जानें क्या बोले बिग बी…
बिग बी ने की ब्लॉग के कमेंट्स पर बात
आगे अमिताभ बच्चन ने कहा कि इस तरह की प्रतिक्रिया मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट से दूरी बना ली। उन्होंने कहा, ‘भाई साहब, एक बात बताएं आपको? जब से कम लिखना कर दिया है, हमारा फॉलोअर्स बढ़ते चले जा रहे हैं।
कई वर्षों से लिख रहे ब्लॉग
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कई वर्षों से इंटरनेट पर सक्रिय हैं और उन्होंने 2008 में अपना निजी ब्लॉग लिखना शुरू किया था। इन वर्षों में, उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों का उपयोग अपने प्रशंसकों के साथ अपने विचार, अनुभव और अपने जीवन से जुड़ी खबरें साझा करने के लिए किया है।
शो पर मनाया गया बर्थडे
अमिताभ बच्चन का 11 अक्तूबर को शो पर अपना जन्मदिन मनाया। यह बिग बी का 84वां बर्थडे था। उनके बर्थडे से पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में उन्हें खास ट्रिब्यूट दिया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी शामिल हुईं। इस दौरान अमिताभ ने अपनी मां दिवंगत तेजी बच्चन से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया था। उन्होंने कहा, ‘मेरी मां भी सभी माताओं की तरह थीं। गंदगी उनको पसंद नहीं थी। वो एक सिख परिवार से थीं। बाऊजी इलाहाबाद के थे। उनका इंटरकास्ट मैरिज हुआ था। वो बहुत ही रोचक कहानी है। कभी उनकी आत्मकथा पढ़िएगा तो आपको पता चलेगा। एक दिन के अंदर मां ने अपना सब कुछ छोड़ दिया और तय किया कि बाऊजी के साथ वो विवाह करेंगी।’







