Home » अधिवक्ता के घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पड़ोसी ने किया हमला
कोरबा • छत्तीसगढ़

अधिवक्ता के घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पड़ोसी ने किया हमला

कोरबा। जिले में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी ने रात में अधिवक्ता के घर में घुसकर मारपीट की है।

प्रार्थी ने बताया कि वह एडव्होकेट है और 24 सितंबर को रात लगभग 10.50 बजे अपने घर की परछी में दोस्त के साथ बैठे थे, और आपस में बातचीत कर रहे थे। आरोप लगाते हुए बताया गया की इसी समय उसके घर के सामने रहने वाला पड़ोसी उसके घर के अंदर घुसकर इनके बातचीत को अपने ऊपर लेकर कि तुम लोग मेरे बारे में बात कर रहे हो, कहते हुए जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौज कर हाथ-मुक्के से हमला बोल दिया। इसी दौरान किसी वस्तु से बांये आंख के ऊपर वार किया गया। अधिवक्ता के बांये आंख के ऊपर भौंह के पास चोट आई है व खून भी निकल आया।

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में पड़ोसी के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 333, 351(3)-बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। मानिकपुर चौकी पुलिस मामले में विवेचना कर रही है।

Search