Home » खेत में विशालकाय मगरमच्छ को देख ग्रामीणों के उड़ गए होश, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोरबा

खेत में विशालकाय मगरमच्छ को देख ग्रामीणों के उड़ गए होश, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

कोरबा। खेत में विशालकाय मगरमच्छ को देख ग्राम बिजराभौना में रहने वाले ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दी।

बताया जा रहा है कि मगरमच्छ रतनपुर स्थित खुंटाघाट जलाशय से भटककर यहां पहुंचा है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत कर मगरमच्छ का रेस्क्यु किया गया। इसके बाद उसे वापस रतनपुर स्थित खुंटाघाट जलाशय में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लेने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Search

Archives