Home » Instamart और HPCL के बीच हुई पार्टनरशिप, बिना कनेक्शन मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर
देश

Instamart और HPCL के बीच हुई पार्टनरशिप, बिना कनेक्शन मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर

Instamart और HPCL ने पार्टनरशिप कर भारत की पहली ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सर्विस शुरू की है। इस सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सिलेंडर ऑर्डर करने के लिए कोई पुराना घरेलू LPG कनेक्शन होना जरूरी नहीं है। अब ग्राहक बिना कनेक्शन के ही कुछ ही मिनटों में LPG सिलेंडर घर पर मंगा पाएंगें। इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत फिलहाल बेंगलुरु से की गई है।

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) और दिग्गज सरकारी तेल कंपनी HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने मिलकर भारत में एक क्रांतिकारी सेवा की शुरुआत की है।

भारत के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म, इंस्टामार्ट और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि देश में पहली बार क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सर्विस शुरू की जाएगी। इसके तहत ग्राहक Instamart एप के जरिए घर बैठे LPG सिलेंडर का ऑर्डर कर सकेंगे।

पहले ऑर्डर को नए सिलेंडर की खरीद माना जाएगा। इसके बाद के रिफिल ऑर्डर खाली सिलेंडर वापस करके दिए जाएंगे। ऑर्डर करने के लिए किसी भी मौजूदा घरेलू LPG कनेक्शन का होना अनिवार्य नहीं है।

इस साझेदारी के साथ ही HPCL के नए लॉन्च किए गए ‘HP Navya’, जो अगली पीढ़ी का 10 किलोग्राम का कम्पोजिट LPG सिलेंडर है उसकी भी बाज़ार में शुरुआत हो रही है।

यह सर्विस सबसे पहले बेंगलुरु में शुरू होगी, जहां कस्टमर इंस्टामार्ट ऐप के जरिए सीधे HP Navya सिलेंडर और मौजूदा 5 किलो मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे।

वहीं, इंस्टामार्ट के CEO अमितेश झा ने कहा कि कंपनी ने किराने के सामान से आगे बढ़कर ग्राहकों की रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनने के लिए विस्तार किया है। HPCL के मार्केटिंग डायरेक्टर अमित गर्ग ने कहा कि कंपनी सुरक्षा और भरोसे पर ज़ोर देते हुए “नए भारत” के लिए LPG को ज़्यादा सुलभ बनाने पर ध्यान दे रही है।

Search

Archives