Home » न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चाकू से हमला, 1 की मौत, पुलिस ने हमलावर महिला को मारी गोली
दुनिया

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चाकू से हमला, 1 की मौत, पुलिस ने हमलावर महिला को मारी गोली

एक गंभीर रूप से घायल

वाशिंगटन। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चाकू लिए एक महिला ने दो लोगों को हमला कर दिया, जिससे एक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसके बाद पुलिस ने हमलावर महिला को गोली मार दी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदिग्ध महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जबकि जिन दो लोगों को चाकू मारा गया था

महिला की मानसिक स्थिति की जांच कर रही पुलिस

खबरों के मुताबिक, पुलिस को नहीं लगता कि यह घटना आतंकवाद से जुड़ी है और वे महिला की मानसिक स्थिति की जांच कर रहे हैं।

चहल-पहल वाला इलाका है टाइम्स स्क्वायर

मौके पर मौजूद एएफपी के एक पत्रकार ने देखा कि वहां बड़ी संख्या में इमरजेंसी सर्विस के लोग मौजूद थे और अधिकारी टाइम्स स्क्वायर में खून के धब्बे की जांच कर रहे थे। टाइम्स स्क्वायर पर्यटकों के लिए हमेशा चहल-पहल वाला इलाका रहता है।

हमलावर महिला को दो बार गोली मारी- प्रत्यक्षदर्शी

एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय चैनल पीआईएक्स 11 को बताया कि संदिग्ध महिला के हाथों में दो चाकू थे और अधिकारियों की ओर झपटने से पहले पुलिस ने उसे टेजर से काबू करने की कोशिश की थी। बिना नाम बताए उस चश्मदीद ने कहा कि उन्होंने उसे दो बार गोली मारी।

Search