Home » कृष्ण जन्माष्टमी : घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि और दूर होगी हर परेशानी
धर्म

कृष्ण जन्माष्टमी : घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि और दूर होगी हर परेशानी

हिन्दू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी  का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन कान्हा जी का जन्म हुआ था। इस साल 4 सितंबर 2026 को देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने और विधिपूर्वक लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।  ऐसे में जन्माष्टमी से पहले इन चीजों को घर लाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन वस्तुओं को घर लाने से कान्हा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। तो आइए जानते हैं उन 5 बेहद शुभ चीजों के बारे में …

लकड़ी या चांदी की बांसुरी :  भगवान कृष्ण को बांसुरी बहुत ही प्रिय है। जन्माष्टमी से पहले लकड़ी या चांदी की बांसुरी खरीदकर घर लाएं और इसे लड्डू गोपाल के चरणों में अर्पित कर दें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, बांसुरी को घर में रखने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, मधुरता बढ़ता है और एकता भी आती है।

तुलसी का पौधा :  भगवान विष्णु और कृष्ण जी की पूजा और भोग तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। तुलसी नारायण को अति प्रिय है। तो अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो जन्माष्टमी से पहले तुलसी घर ले आएं। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में तुलसी रहती है वहां का वातावरण सदैव सकारात्मक रहता है और वहां सुख-समृद्धि का वास होता है।

मोर पंख :  कान्हा जी को मोर पंख से खास लगाव है। कृष्ण जी की हर तस्वीर और प्रतिमा में उनके मुकुट पर मोर पंख जरूर रहता है। जन्माष्टमी से पहले मोर पंख खरीदकर घर लाएं और उसे पूजा स्थल या तिजोरी में रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और हर तरह का वास्तु दोष भी दूर होता है। मोर पंख घर में रखने से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

लड्डू गोपाल की मूर्ति :  भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना और सेवा करने से भक्तों के सभी दुख और संकट दूर हो जाता है। तो अगर आप भी लड्डू गोपाल को घर लाना चाहते हैं तो जन्माष्टमी से पहले घर ले आएं। हालांकि लड्डू गोपाल की सेवा में नियमित रूप से पूजा, भोग, वस्त्र और श्रृंगार जैसी परंपराओं का पालन किया जाता है। इसलिए  लड्डू गोपाल को तभी घर लाएं जब आप नियमित रूप से उनकी सेवा कर सकें। मान्यता है कि जिस घर में लड्डू गोपाल की श्रद्धा भाव से सेवा होती है वहां कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

 

डिस्क्लेमरउक्त लेख धार्मिक आस्था लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए  Today Studio उत्तरदायी नहीं है।

Search