Home » इसरो का नया कीर्तिमान, गगनयान की पहली टेस्ट उड़ान सफल
देश

इसरो का नया कीर्तिमान, गगनयान की पहली टेस्ट उड़ान सफल

INDIA. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन का तीसरा बड़ा परीक्षण किया।  इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। इसरो के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन का उद्देश्य मनुष्यों को तीन दिवसीय मिशन के लिए अंतरिक्ष में भेजना और सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर उनकी वापसी को चिह्नित करना है। भारत के अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार पिछले कुछ वर्षों से गगनयान कार्यक्रम के लिए कठोर प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं।

Search

Archives