वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच बीते पांच महीनों से ज्यादा से जारी संघर्ष दिन प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। ऐसे में अब इस पूरे संघर्ष को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
द हिल की एक रिपोर्ट की माने तो ईरानी हमलों की वजह से बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसेना के मुख्य मिलिट्री बेस को भारी नुकसान पहुंचा है। अब जब ये हमला हो गया, तब अमेरिकी नौसेना अब इस बात का आंकलन कर रही है कि इस बेस का आगे क्या किया जाए।
द एपोच टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी काओ ने इस बात को माना। उन्होंने हमले की भीषणता को स्वीकार करते हुए कहा कि ईरान ने बहरीन में तबाही मचा दी। यह हमला नेवल सपोर्ट एक्टिविटी बहरीन बेस पर हुआ, जो अमेरिकी नौसेना की सेंट्रल कमांड और यूएस फिफ्थ फ्लीट का मुख्य मुख्यालय है।
गौर करने वाली बात यह है कि जब से अमेरिका और इजराइल ने फरवरी के आखिरी में ईरान पर हवाई हमले किए हैं, तब से यह बेस लगातार ईरान के निशाने पर रहा है। यह बेस पश्चिम एशिया में अमेरिकी नौसेना के ऑपरेशंस के लिए एक मुख्य लॉजिस्टिक्स हब के रूप में काम करता है।







