Home » 28-29 अक्टूबर को लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण
देश

28-29 अक्टूबर को लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण

नई दिल्ली.  वर्ष 2023 का अंतिम चंद्रग्रहण 28-29 अक्तूबर की रात को शरद पूर्णिमा को लगेगा और यह भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा।

28 अक्तूबर की आधी रात को चंद्रमा उपछाया में प्रवेश करेगा और ग्रहण की अवधि 29 अक्तूबर के शुरूआती घंटे होगी। ग्रहण मध्यरात्रि के आसपास भारत के सभी भागों में दिखाई देगा।

चंद्रग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमरीका, उत्तर-पूर्वी अमरीका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर तथा दक्षिण प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा।

Search