नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित सक्करदरा इलाके में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा से फिल्मी स्टाइल में लूट की घटना सामने आई है। जहां आरोपी ने कैश काउंटर पर तैनात बैंक कर्मचारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर 4.53 लाख रुपये लूटकर भागने लगा।
इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने उसका पीछा किया। पुलिस की मदद से उसे करीब एक किमी दूर पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई पूरी 4.53 लाख रुपए बरामद कर ली है। घटना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे हुई। पूरी घटना बैंक के CCTV में रिकॉर्ड हो गई है। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया है।
कर्मचारियों ने शोर मचाकर पीछा किया : कैश लेकर भाग रहे आरोपी को देखकर बैंक कर्मचारियों ने शोर मचाया और उसका पीछा किया। इसी दौरान गश्त कर रहे बीट मार्शल और पुलिसकर्मियों ने भी आरोपी को भागते देखा और उसके पीछे दौड़ पड़े। बैंक कर्मचारियों और पुलिस की मदद से आरोपी को करीब 30 मिनट के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया।







