Home » मुंबई की 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 18 लोग अस्पताल में भर्ती
देश

मुंबई की 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 18 लोग अस्पताल में भर्ती

मुंबई। मुंबई के पश्चिमी उपनगर के दहिसर इलाके में 24 मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। ये आग दोपहर 3 बजे के क़रीब लगी थी। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी, जिसके बाद दमकल विभाग ने इस इमारत से 36 लोगों को रेस्क्यु किया। जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। इनमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग का स्तर लेवल ।। था।

बिल्डिंग के कई फ्लोर तक पहुंची आग

एक अधिकारी ने बताया कि दहिसर पूर्व के शांति नगर में न्यू जनकल्याण सोसाइटी की सातवीं मंजिल पर दोपहर लगभग तीन बजे आग लगी थी। धीरे-धीरे आग बिल्डिंग के कई फ्लोर तक फैल गई। कई घंटों तक आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम जुटी रही। मुंबई नगर निगम की म्युनिसिपल फायर ब्रिगेड (एमएफबी) ने बताया कि आग पर क़रीब तीन घंटे में शाम 6 बजकर 10 मिनट पर पूरी तरह से काबू कर लिया गया।

Search

Archives