Home » राहुल गांधी को छात्रा ने किया सरप्राइज Kiss, पुणे इवेंट का वीडियो वायरल
देश

राहुल गांधी को छात्रा ने किया सरप्राइज Kiss, पुणे इवेंट का वीडियो वायरल

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। मंच पर छात्रों के साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाने के दौरान एक युवा छात्रा ने अचानक राहुल गांधी के गाल पर किस कर दिया। इसके बाद राहुल गांधी मुस्कराते हुए छात्रा से कुछ देर बातचीत की और अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ आगे बढ़ गए।

सोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर हो रहे है। वीडियो में  राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने के बाद एक युवा छात्रा ने उनके गाल पर किस किया। दरअसल, यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे में युवाओं पर केंद्रित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान का है।  एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर कॉन्सर्ट जैसी लाइटिंग और अन्य इंतजाम दिखाई दिए।

कार्यक्रम में राहुल ने क्या कहा? 
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में सिर्फ छात्राएं शामिल हुईं। राहुल गांधी के मंच पर पहुंचते ही छात्राओं ने ‘राहुल-राहुल’ के नारे लगाए। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश की लड़कियों का आजाद होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिता, पति और बेटे से महिलाओं का रिश्ता है, लेकिन उनकी पहचान इन रिश्तों से तय नहीं होती।

राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज 
वहीं, भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता केशव उपाध्ये ने कार्यक्रम की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसमें युवाओं से जुड़े वास्तविक सवालों के बजाय राजनीतिक मुद्दों को प्राथमिकता दी गई।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन सावंत ने कहा कि शनिवार को पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिली प्रतिक्रिया से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं के बीच राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता ने सत्तारूढ़ दल की नींद उड़ा दी है। वहीं, उपाध्ये ने कांग्रेस सांसद के बयानों और पार्टी के पिछले रुख में विरोधाभास होने का दावा किया।

Search

Archives