Home » बांग्लादेश में हिंदू परिवार के चार लोगों की हत्या! पुलिस ने दो चचेरे भाइयों को हिरासत में लिया
दुनिया

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के चार लोगों की हत्या! पुलिस ने दो चचेरे भाइयों को हिरासत में लिया

रंगपुर । बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस ने दो चचेरे भाइयों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल की है।

जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी करीब 6 से 7 घंटे तक उसी घर में छिपे रहे। इस दौरान उन्होंने घर में खाना खाया, खीरा और खजूर खाए और नहाने के बाद वहां से फरार हो गए। मृतकों की पहचान रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता, बेटी आगमी और 12 वर्षीय बेटे प्रियम के रूप में हुई है। पुलिस हत्या की वजह और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार का घर कुछ समय से बाहर से बंद था। पड़ोसियों को जब घर के अंदर से दुर्गंध आने लगी तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। तलाशी के दौरान चारों सदस्यों के शव अलग-अलग जगहों पर मिले।

छत, सीढ़ियों और बेड के नीचे मिले शव

रंगपुर कोतवाली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, परिवार के मुखिया का शव घर की छत से बरामद किया गया। उनकी पत्नी प्रीतिलता और बेटी कंडी के शव सीढ़ियों पर मिले, जबकि बेटे का शव बेड के नीचे पाया गया। पुलिस के अनुसार, घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। इस वजह से घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने चारों शवों को रंगपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के जरिए मौत के कारण और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है।

Search

Archives