Home » गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत, कबाड़ चोरी के दौरान हुआ हादसा, मचा हड़कंप
झारखंड

गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत, कबाड़ चोरी के दौरान हुआ हादसा, मचा हड़कंप

झारखंड। धनबाद जिले में  रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना कथित तौर पर कबाड़ चोरी के दौरान हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना धनबाद के मुनीडीह इलाके में रविवार रात करीब 1 बजे हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

कबाड़ चोरी के दौरान हुआ गैस रिसाव :  मुनीडीह थाना प्रभारी मणिका तिवारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ लोग लोहे का कबाड़ चोरी करने के लिए वहां पहुंचे थे। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने एक भरे हुए गैस सिलेंडर को काट दिया, जिससे गैस लीक होने लगी। गैस की गंध इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद लोग बेहोश हो गए।

तीन लोगों की मौत की पुष्टि :  धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक दिनेश कुमार गिंदोरिया ने बताया कि कुल पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कि दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं को खंगालने में जुटी है।

Search

Archives