रांची। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहरूदा गांव के जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए दो शक्तिशाली केन बम बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने सतर्कता बरतते हुए दोनों विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इससे इलाके में संभावित बड़ी घटना टल गई।
इस बरामदगी को सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिस स्थान से दोनों केन बम मिले हैं, वह कुछ महीने पहले हुए बड़े नक्सल विरोधी अभियान के मुठभेड़ स्थल से महज डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर है। उस मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल दा और 50 लाख रुपये के इनामी अनमोल दा समेत कुल 17 नक्सली मारे गए थे।







