Home » फैसले लेकर बार-बार पलटती है सरकार, जनता से हो रहा खिलवाड़’: सचिन पायलट का भाजपा पर बड़ा हमला
देश • राजस्थान

फैसले लेकर बार-बार पलटती है सरकार, जनता से हो रहा खिलवाड़’: सचिन पायलट का भाजपा पर बड़ा हमला

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ऐसे फैसले लेती है, जिन्हें बाद में वापस लेना पड़ता है।

तीन कृषि कानून, जातिगत जनगणना और अग्निवीर योजना का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार गंभीर मुद्दों पर बार-बार निर्णय बदलकर जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। जयपुर में मीडिया से बातचीत में पायलट ने कहा कि किसान डेढ़ साल तक कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते रहे, वहीं अग्निवीर योजना से युवाओं के भविष्य पर अनिश्चितता बनी हुई है। सरकार न फैसले लेने का कारण बताती है और न उन्हें वापस लेने का आधार स्पष्ट करती है।

उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई से युवा परेशान हैं तथा किसान भी असंतोष में हैं। भाजपा को 12 साल का अवसर मिला, लेकिन जनता अब बदलाव चाहती है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

पायलट ने चुनाव आयोग और एसआईआर पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची से करोड़ों नाम हटाने की कोशिश लोकतांत्रिक अधिकारों से खिलवाड़ है।

पंजाब के राजनीतिक हालात पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कमजोर हो रही है और वहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस व आप के बीच होगा। उन्होंने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।