Home » 8वीं के छात्र दिव्य प्रकाश ने नासा की सिक्योरिटी को किया हैक
झारखंड

8वीं के छात्र दिव्य प्रकाश ने नासा की सिक्योरिटी को किया हैक

मिला ‘हॉल ऑफ फेम’ और ‘लेटर ऑफ रिकॉग्निशन’ सम्मान

रांची। दुनिया की सबसे दिग्गज स्पेस एजेंसी नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी नासा में काम करना हर साइंटिस्ट का सपना है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा दुनिया की सबसे एडवांस और हाईटेक स्पेस एजेंसी है। उसी एडवांस और हाईटेक स्पेस एजेंसी की सिक्योरिटी को झारखंड की राजधानी रांची के 8वीं के छात्र ने हैक कर डाला।

जी हां. सिक्योरिटी हैक कर कमी बताने के कारण नासा ने 13 साल के दिव्य प्रकाश को दो महत्वपूर्ण अवार्ड ‘हॉल ऑफ फेम’ और ‘लेटर ऑफ रिकॉग्निशन’ से सम्मानित किया है। इतनी कम उम्र में मिली इस सफलता से परिवार और स्थानीय लोग बेहद खुश हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चे की मेहनत और लगन का यह परिणाम है, जिसने पूरे इलाके का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है।

दरअसल नासा ने देश के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक ऑनलाइन वलनरएबिलिटी डिसक्लोजर प्रोग्राम का आयोजन किया था। इसके तहत कर्मियों का पता लगाकर उसे रिपोर्ट करना था। ऐसे में रांची के कैंब्रियन स्कूल के छात्र दिव्य प्रकाश यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के छात्र बने।

 

Search