Home » तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, 3 लोग गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, 3 लोग गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी

अभनपुर। अभनपुर के उरला मोड़ के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही तीन बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार अभनपुर से रायपुर की ओर जा रही थी, जबकि तीनों बाइक रायपुर से अभनपुर की ओर आ रही थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक का उपचार अभनपुर के शासकीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए अभनपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कार चालक फरार

चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Search

Archives