जालौन के उरई के कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार (68) का फरार मुख्य हत्यारोपी पवन यादव उर्फ मोनू मंगलवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग पर सोहरापुर गांव के पास जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैर में गोली लगी है।
आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, एक बाइक व एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। कालपी में शनिवार शाम कार सवार बदमाशों ने कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का अपहरण कर लिया था।
रविवार सुबह उनका खून से लथपथ शव कानपुर नगर के गुजैनी थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के पास नहर में मिला था। घटना के बाद पुलिस ने सर्वेश शुक्ला, आशीष विश्वकर्मा और केशव कटियार को गिरफ्तार किया था।
जमीन के विवाद में हत्या की सुपारी देने वाले ठेकेदार इंद्रजीत यादव को भी हिरासत में लिया गया था। रविवार शाम घटना में इस्तेमाल कार बरामद कराने के दौरान सर्वेश और आशीष पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए थे लेकिन सुपारी लेने वाला मुख्य किरदार पवन उर्फ मोनू फरार था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मंगलवार देर रात पुलिस को मोनू के जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग पर होने की सूचना मिली। इसके बाद कालपी, उरई और कदौरा पुलिस के साथ स्वाट ने घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विवेचक सीओ राजेश कमल के अनुसार, हत्याकांड में मोनू की अहम भूमिका थी। आरोपी के खिलाफ बर्रा में एक, गुजैनी में तीन और कालपी में एक मामला दर्ज है। इसमें हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध ह थियार रखने के मामले शामिल हैं।
अस्पताल में बोला- बहुत दर्द हो रहा है, इंजेक्शन लगवा दो
मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए मोनू यादव ने दर्द से परेशान होकर पुलिसकर्मियों से कहा कि बहुत दर्द हो रहा है, इंजेक्शन लगवा दो। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे हत्याकांड की साजिश, दस लाख रुपये में तय सौदे और हत्या के बाद भुगतान की बातचीत को लेकर पूछताछ कर रही है।

बेटे से कहा था- काम कर दिया तो जिंदगी बदल देंगे
हत्याकांड की साजिश में इंद्रजीत यादव की भूमिका को लेकर भी एक अहम बात सामने आई है। बताया गया कि इंद्रजीत ने मोनू के पिता से कहा था कि अगर उनका बेटा काम कर देगा तो उसकी जिंदगी बदल देंगे।
हत्याकांड की साजिश में इंद्रजीत यादव की भूमिका को लेकर भी एक अहम बात सामने आई है। बताया गया कि इंद्रजीत ने मोनू के पिता से कहा था कि अगर उनका बेटा काम कर देगा तो उसकी जिंदगी बदल देंगे।
इसी भरोसे और दस लाख रुपये में तय सौदे के बीच हत्या की साजिश को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के लिए रकम किसने तय की थी, भुगतान कितना हुआ और इस पूरे घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका रही।
इंद्रजीत के मोबाइल पर अजय का मैसेज बना अहम सुराग
कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की हत्या के मुख्य आरोपी मोनू यादव तक पहुंचने में उसके पिता अजय कुमार का एक मैसेज अहम सुराग बना। हत्या के बाद मोनू ने पिता को फोन कर कहा था कि पापा, काम हो गया है, पूरे पैसे मंगा लो। इसके बाद अजय कुमार ने कानपुर निवासी इंद्रजीत यादव के मोबाइल पर मैसेज भेजकर काम पूरा होने और भुगतान करने की बात कही थी।

पुलिस की जांच के दौरान यही मैसेज सामने आया तो पूरे मामले की कड़ियां जुड़ती चली गईं। पुलिस की जांच में सामने आया कि गयादीन अहिरवार की हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। इसके बाद आरोपी सीधे कानपुर में मोनू के घर पहुंचे।
बताया गया कि हत्या की साजिश के लिए पहले ही दस लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। घर पहुंचने पर मोनू ने अपने पिता अजय कुमार यादव से कहा कि पापा, काम हो गया है। अब पूरे पैसे मंगा लो। इस बातचीत से हत्या के बाद भुगतान की तैयारी किए जाने की बात सामने आई।
उधर, घटना के दिन पुलिस अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान उनके पुत्र ने पुलिस को बताया कि उनके पिता का कानपुर निवासी इंद्रजीत यादव से विवाद चल रहा था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने इंद्रजीत को हिरासत में ले लिया। उस समय वह शराब के नशे में था। करीब दो घंटे तक पूछताछ के बावजूद वह पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका।
अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग
पूर्व जिला बार संघ प्रत्याशी एवं प्रदेश जाटव महासभा संचालक विशंभर दयाल जाटव की अध्यक्षता में हुई सभा का संचालन प्रदेश महासचिव जगदेव प्रसाद ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष रामशरण जाटव ने घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की।

कालपी बार एसो. अध्यक्ष को अगवा कर मार डाला, कानपुर में मिला शव
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार (68) की शनिवार को जमीन के विवाद में कार से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शक के दायरे में आए तीन आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर में गुजैनी नहर से शव को बरामद किया।
रविवार देर रात कार की बरामदगी के लिए कालपी के जंगल ले जाए गए आरोपी भागने लगे और वहां पहले से छिपाए असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला घायल हो गए। पुलिस ने उनके तीसरे साथी केशव को भी पकड़ लिया। तीनों कानपुर के रहने वाले हैं। फरार मुख्य हत्यारोपी पवन यादव उर्फ मोनू मंगलवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।