Home » विजिलेंस टीम ने सीएमओ ऑफिस की रिश्वतखोर महिला क्लर्क को पकड़ा, रंगे हाथों हुई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

विजिलेंस टीम ने सीएमओ ऑफिस की रिश्वतखोर महिला क्लर्क को पकड़ा, रंगे हाथों हुई गिरफ्तार

आगरा। हाथरस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात महिला वरिष्ठ सहायक को नेत्र परीक्षण अधिकारी से 45 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित और महिला कर्मचारी के बयान के आधार पर विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मुकदमे में हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी आरोपित बनाया है।

सीएमओ हाथरस डा. मंजीत सिंह ने मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी ननकेश कुमार विमल की सेलरी और एरियर की फाइल पास करने के लिए 40 हजार रुपये घूस मांगी थी। ये आरोप लगाए गए इस रकम को ऑफिस में तैनात महिला कर्मचारी मधु भाटिया के माध्यम से लिया जा रहा था। तभी विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई की।

रुका हुआ था तीन महीने का वेतन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी ननकेश विमल का सितंबर, अक्टूबर और नवंबर 2023 का वेतन रुका हुआ है। उनके वेतन, एरियर और पत्नी के उपचार में खर्च हुए बिल की फाइल कई महीने से हाथरस मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में पड़ी थी। जिसे पास कराने के लिए वह सीएमओ कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। ननकेश कुमार विमल से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मंजीत सिंह 40 हजार रुपये घूस मांग रहे थे। उन्होंने ननकेश को अपने कार्यालय में तैनात बाबू मधु भाटिया से संपर्क करने को कहा।

40 हजार रुपयों की मांग

नेत्र परीक्षण अधिकारी मधु भाटिया से मिले तो उसने 40 हजार रुपये सीएमओ और पांच हजार रुपये अपने लिए मांगे। सीएमओ कार्यालय में भ्रष्टाचार से परेशान ननकेश ने एसपी विजिलेंस शगुन गौतम से एक सप्ताह पूर्व मिले। घूस मांगे जाने की शिकायत की। साक्ष्य के रूप में आडियो आदि दिखाए। विजिलेंस द्वारा जांच के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उनकी महिला बाबू द्वारा घूस मांगने के आरोप की पुष्टि हुई।

Search

Archives