Home » क्रिकेटर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से की सगाई, शामिल हुए कई क्रिकेटर
उत्तर प्रदेश

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से की सगाई, शामिल हुए कई क्रिकेटर

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने लखनऊ में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई की। श्याम नगर की वंशिका एलआईसी में कार्यरत हैं और कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त हैं। कुलदीप की सगाई समारोह में रिंकू सिंह सहित कई क्रिकेटर पहुंचे। लखनऊ में कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई की रस्म हुई। श्याम नगर की वंशिका और कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त हैं।

कुलदीप यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिलें में 14 दिसंबर 1994 को हुआ था। कुलदीप ने काफी संघर्ष के बाद टीम इंडिया में जगह बनाई और आज वह दुनिया के बेहतरी स्पिनरों में गिने जाते हैं। छोटे परिवार से आने वाले कुलदीप आज करोड़ों के मालिक हैं। उनके पास शानदार घर और बेहतरीन लग्जरी कारें हैं।