Home » मजदूरों के बवाल के बीच आया CM योगी का बयान : बोले- ‘कुछ लोग अशांति फैलाने कर रहे षडयंत्र’
उत्तर प्रदेश

मजदूरों के बवाल के बीच आया CM योगी का बयान : बोले- ‘कुछ लोग अशांति फैलाने कर रहे षडयंत्र’

नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। जिले के कई जगहों पर मजदूर सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मजदूरों का आरोप है कि उनसे बेहद कम वेतन पर काम करवाया जा रहा है, जिस कारण उनका गुजारा मुश्किल हो गया है। सैलरी के अलावा भी मजदूरों ने कई अनियमितताओं की शिकायत की है। नोएडा में मजदूरों का ये प्रदर्शन बीते 4 दिन से जारी थी।

हालांकि, सोमवार को ये प्रदर्शन हिंसक हो गया। ऐसे अब इन प्रदर्शनों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बयान जारी किया। सीएम योगी ने कहा है कि कुछ लोग शांति, समृद्धि की ओर बढ़ने से रोकने के लिए अशांति फैलाने के लिए षडयंत्र कर रहे हैं।

CM योगी ने की अपील :  सीएम योगी ने आगे कहा- “मैं अपील करूंगा सभी औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कार्मिकों और औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों से भी। याद करिए कि डबल इंजन की सरकार आपके साथ कैसे खड़ी होती है। कोरोना काल में कोरोना की परवाह किए बगैर हमारी सरकार ने कार्मिकों को सबके लिए गाड़ियां उपलब्ध करवाई, उन्हें क्वारिंटाइन सेंटर में रखने की व्यवस्था करवाई, उनके लिए सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवा कर के उन्हें घर तक पहुंचाने का काम किया।”

हिंसक हुआ मजदूरों का प्रदर्शन :  नोएडा फेज 2 में कंपनी के पास के इलाके में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का विरोध हिंसक हो गया। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर एक कंपनी के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और कुछ अन्य गाड़ियों में आग लगा दी गई है। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले फेंके हैं। प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया गया और पत्थरबाज़ी भी हुई। भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Search

Archives